भोपाल : केरवा डैम में तीन दोस्त पिकनिक मनाते समय डूबे, तीनों के शवों को निकाला गया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दोस्त केरवां डेम में पिकनिक मनाने गए थे और पानी में उतर गए। इस बीच तीनों डेम में डूब गए और उनके शवों को बाहर निकलने में गोताखोरों को काफी मशक्कत करना पड़ी। शाम को उनके शवों को बाहर निकाला जा सका।
बताया जाता है कि सात नंबर बस स्टाप के पास रहने वाले तीन दोस्त निशांत जैन, मोहित और शुभम केरवां डेम में पिकनिक मनाने गए थे। ये लोग गर्मी की वजह से डेम में नहाने उतर गए।

इस बीच वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना पाकर रातीबड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो गोताखोरों को तीनों युवकों के शवों को निकालने के लिए बुलाया गया।

युवकों के शव डेम में नीचे फंस गए और उन्हें निकालने में गोताखोर काफी देर तक परेशान हुए।

गोताखोरों ने काफी देर में मृतकों के शव निकाले

दोपहर में हुई इस घटना में मृत तीनों दोस्तों के शवों को गोताखोरों ने शाम को किसी तरह बाहर निकाला। तीनों युवकों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रातीबड पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।