भोपाल : 3 दिन रेकी कर 6 साल की मासूम के सामने पत्नी और उसके दूसरे पति की चाकू से गोदकर हत्या

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल में एक महिला और उसके प्रेमी की हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले तीन दिन तक महिला की रेकी की गई थी। इसके बाद इस डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। हत्या के वक्त महिला की बेटी उसकी गोद में ही थी। हत्या के वक्त बच्ची गोद से छटक कर सड़क पर गिर गई और चिखती रही।

इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप महिला के पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि कैलाश नगर के सेमा इलाके में सोमवार की रात इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। मृतक महिला के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वो विदिशा जिले की रहने वाली थीं।

महिला अपने पति से अलग भोपाल में रहती थीं और उनके साथ उनकी 5 साल की बच्ची भी रहती थी। महिला यहां अपने लिव-इन पार्टनर के साथ थीं। किसी तरह महिला के पति को अपनी पत्नी के भोपाल में होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि महिला का पति इसके बाद भोपाल पहुंच गया। उसने तीन दिनों तक अपनी पत्नी की रेकी की और फिर मौका पाकर उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर चाकू से कई वार किये।

घटना के वक्त महिला की बच्ची भी गोद में थी। लेकिन हमले के वक्त वो गोद से छूट कर सड़क पर गिर गई। महिला पर चाकू से कई वार किये गये। इस दौरान 5 साल की मासूम बच्ची सड़क पर चीखती रही। राहगीरों ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।