इंदौर में सामने आया लव जिहाद का बड़ा मामला दो नाबालिग लड़कियों पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, 2 गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को 2 मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर जाम घाट घुमाने लाएं। यहां किशोरियों के साथ छेड़खानी की और शादी करने का दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है। हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चारों को मंडलेश्वर थाने पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जाम घाट पर इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को मूसाखेड़ी के 2 मुस्लिम युवक बर्थ डे पार्टी मनाने के बहाने बहला फुसलाकर लाए हैं। जामघाट पहुंचने पर दोनों युवकों ने नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और शादी करने की बात कह कर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगे। मामला गरमाने पर कुछ हिंदू जागरण मंच के सदस्यों के पास बात पहुंची।
हिंदू जागरण मंच के लोगों ने बदमाश युवकों को पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को लेकर थाने पहुंचे। दोनों युवकों के ऊपर नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही केस को इंदौर के थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

दोनों लड़कियां 16 साल की हैं। आरोपियों से उनकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। लड़कियों ने कहा कि हमारे मना करने के बावजूद दोनों ने हमें इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र से कार में बिठाया, तब सिर्फ इंदौर में ही कहीं जन्मदिन मनाने की योजना थी। पीड़ित लड़कियों ने कहा कि दोनों इंदौर से जबरदस्ती हमें जामघाट तक लेकर आए हैं। साथ ही दोनों गलत हरकत करते हुए मोबाइल से फोटो लेने का प्रयास किया है। साथ ही धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बना रहे थे।
इंदौर के आजाद नगर थाने में केस ट्रांसफर
आरोपी का नाम सोहैल और हसन है, दोनों इंदौर के रहने वाले हैं। खरगोन पुलिस के अनुसार दोनों पर धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही केस को इंदौर स्थित आजाद नगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की शुरुआत मूसाखेड़ी इलाके से हुई है।
सोहैल पहले भी लड़कियों के साथ कर चुका है ऐसी हरकतें
वहीं, जामगेट पर बैठने वाले कुछ छोटे दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सोहैल गत एक माह से अलग-अलग लड़कियों के साथ यहां पर आ रहा है। हर बार जाम गेट पर आने के बाद सोहैल लड़कियों के साथ गलत हरकतें मोबाइल में फोटो खींचता है।एडिशनल एसपी जितेन सिंह पवार ने पब्लिक से हम लोगों को इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर यहां लाए थे। इनके खिलाफ 363, 366ए, 354 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
[/expander_maker]
.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
155 Comments