देश में बड़ा साइबर अटैक : महाराष्ट्र की 70 समेत देश की 500 वेबसाइट को हैक किया गया, मामले में मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मंगलवार को देश में एक बड़ा साइबर अटैक हुआ। देश की 500 से ज्यादा वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट शामिल हैं। इनमें से तीन सरकारी हैं। मामले में मलेशिया व इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया गया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के एडीजी मधुकर पांडेय ने बताया कि हमने कई वेबसाइट्स को बहाल कर लिया है। कई की बहाली का काम चल रहा है। निजी यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट्स हैक करने के बाद राज्य की 70 से ज्यादा वेबसाइट्स पर हमला किया गया। इनमें से तीन सरकारी थी। हैक की गई वेबसाइट की संख्या 500 से ज्यादा है।

एडीजी पांडेय ने कहा कि देश में चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बीच कई साइबर हैकरों ने मिलकर यह हमला बोला। देश में कई वेबसाइटों को हैक किया गया है। मामले में दो देशों मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं। यह गिरोह भारत में सक्रिय है या नहीं, इस बारे में हमें अभी जानकारी नहीं मिली है।

ठाणे पुलिस के डीसीपी सायबर सेल सुनील लोखंडे ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस वेबसाइट हैक की गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने डाटा व वेबसाइट को बहाल कर लिया है। मामले की जांच जारी है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने राज्य की सायबर सेल को सरकारी वेबसाइट्स व अन्य के हैक होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ठाणे पुलिस की वेबसाइट के हैक होने की भी जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।