BJP सांसद रामस्‍वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत, सरकारी निवास पर मिला शव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हो गई है। कथित तौर पर दिल्ली में आत्महत्या करने से उनकी मौत हो गई। पुलिस को एक कर्मचारी का फोन आया था। जब पुलिस पहुंची तो भाजपा सांसद फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक भाजपा सांसद का शव दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मिला है। दिल्ली पुलिस के मुतााबिक मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है। गौरतलब है कि आज होने वाली बैठक में पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के बचे हुए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होनी थी।
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोककेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं। मैं दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

गोमती अपार्टमेंट में रहते थे शर्मा

गौरतलब है कि दिवंगत भाजपा सांसद शर्मा दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। गोमती अपार्टमेंट में कई सांसदों के आवास हैं। मौत की सूचना मिलने पर केंद्र सरकार के मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर इलाके के सांसद अनुराग ठाकुर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अनुराग ठाकुर और राम स्वरूप शर्मा एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

शर्मा लंबे समय तक अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल के साथ भी कार्य कर चुके हैं, इसलिए भी उनके आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं। राम स्वरूप शर्मा हिमाचल के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व खासकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के बहुत करीबी थे।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments