सांवेर जनपद के वार्ड 17 व 19 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध जीते 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सांवेर जनपद के दो वार्डों में निर्विरोध जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने वार्ड क्रमांक 17 व 19 में निर्विरोध विजय प्राप्त की।
आज दोपहर भाजपा कार्यालय पर निर्विरोध विजय प्राप्त करने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का मंत्री तुलसीराम सिलावट और जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर ने मिठाई खिलाकर पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी एवं स्वागत किया।
सांवेर जनपद के वार्ड क्रमांक 17 (अजजा मुक्त सीट) से भाजपा समर्थित श्रीमती रामकन्या पति मानसिंह चौहान एवं 19 (अनारक्षित महिला) से भाजपा समर्थित श्रीमती संगीता रमेश पटेल ने निर्विरोध विजय प्राप्त की।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श‍िवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार की रीति नीति और ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में है, निर्विरोध भाजपा समर्थित प्रत्याश‍ियों की विजय इस बात का प्रमाण है, कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान की सरकारों की लोकप्रियता के कारण अन्य विपक्षी दलों से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता। इस अवसर पर मंत्री सुभाष पाटीदार, मुकेश जरिया, वरूण पाल, घनश्याम पाटीदार, मंडल अध्यक्ष गोविन्द सिंह, वीरेन्द्रसिंह आंजना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
7 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई 
सोनकर ने बताया कि 7 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई है। इसमें महू विधानसभा की बाईग्राम, मांगल्या, सांवेर विधानसभा की बसान्द्रा, कदवाली खुर्द, पानोड़, बारोली, मगरखेड़ा ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गई है। जिसमें सभी भाजपा समर्थित प्रत्याषी सरपंच और पद के पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है। बाईग्राम ग्राम पंचायत में पंच और सरपंच सभी महिलाएं चुनकर आयी है। नवनियुक्त सरपंच ज्योति लवलेश मीणा साइंस से ग्रेजुएट है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।