BJP Vs AAP भाजपा मुझे निशाना बनाने के लिए अन्ना हजारे का कर रही इस्तेमाल –  केजरीवाल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरिता विहार में एक निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां 330 बेड का नया अस्पताल बनाया जा रहा है।
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरत को देखते हुए ऐसे कुल सात अस्पताल शुरू किए गए थे। वहीं वह भाजपा हमलावर नजर आए।
उन्होंने नई शराब नीति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भेजे गए पत्र को लेकर कहा कि भाजपा उन्हें निशाना बनाने के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है।

केजरीवाल ने कहा कि ये जगह 20-25 साल पहले एक अस्पताल के लिए निर्धारित की गई थी। इसके बाद हर दल यहां नारियल फोड़ता था, लेकिन शायद किसी का इरादा इसे बनाने का नहीं था। दावा किया कि आप सरकार सबसे ज्यादा स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान दे रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह अस्पताल अक्टूबर-नवंबर तक तैयार हो जाएगा। दिसंबर अंत या जनवरी तक बन रहे अन्य छह अस्पताल भी बनकर तैयार हो जाएंगे।
साथ ही नई शराब नीति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भेजे गए पत्र को लेकर केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा उन्हें निशाना बनाने के लिए अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही है।
सीएम केजरीवाल का दावा है, डिप्टी सीएम सिसोदिया को सीबीआई ने अनौपचारिक रूप से क्लीन चिट दे दी, लेकिन एक हफ्ते या 10 दिनों में राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्ना ने पत्र भेज केजरीवाल को दी है नसीहत
शराब नीति को लेकर देश के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर नसीहत दी है। पत्र में अन्ना ने केजरीवाल को उलाहना देते हुए कहा, ‘आप भी सत्ता के नशे में डूब गए। एक बड़े आंदोलन से जन्मी एक पार्टी के लिए यह शोभा नहीं देता।’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।