भाजपा के हुए कैप्टन, केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में पार्टी का किया विलय

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा के साथ विलय कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरण रिजिजू, भाजपा नेता सुनील जाखड़ और भाजपा के पंजाब मुखिया अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व कांग्रेसी और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
इस मौके पर कैप्टन ने पंजाब में पाकिस्तानी खतरे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि चीन भी हमारे लिए लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हथियारों की खरीद की दिखा में नहीं उठाया गया कदम। भाजपा देश की रक्षा के लिए काम कर रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभारी हूं।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पड़ोसी राज्यों में होने वाले चुनावों में हम बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हमारी सोच है कि देश एकजुट होना चाहिए। पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है। रिजिजू ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देश की सुरक्षा के आगे राजनीति को तवज्जो नहीं दी।
इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि कैप्टन का भाजपा में आना, इसके मायने हैं कि पंजाब में शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं। तोमर ने कहा कि उनके आने से भारतीय जनता पार्टी का ताकत बढ़ेगी और पंजाब में विकास के लिए ऐतिहासिक कदम होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।