अँधा प्यार :  एक तरफ़ा प्यार में दोस्त ने छात्रा को कार से कुचला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में दोस्त के साथ बाइक पर जा रही छात्रा को युवक ने कार से कुचलकर हत्या की कोशिश की। घायल छात्रा के सिर और चेहरे में कई फ्रैक्चर आए हैं। वहीं उसका दोस्त घायल है। वह घर से फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में शामिल होने का कहकर निकली थी। ये घटना रविवार शाम की है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लालघाटी इलाके के विजय नगर में रहने वाली युवती (24 साल) साइकोलॉजी से एमए कर रही है। रविवार शाम वह फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने का कहकर घर से निकली थी। इसी बीच, कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाले छात्रा के पुराने दोस्त सौम्य सारस्वत ने फोन कर उसे बोट क्लब पर बुलाया। छात्रा अपने दूसरे फ्रेंड क्षितिज के साथ उससे मिलने पहुंची। छात्रा को दूसरे लड़के के साथ देख सौम्य भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद शांत होने पर वह क्षितिज की बाइक से जाने लगी। इस दौरान सौम्य ने कार से उनका पीछा कर रविन्द्र भवन के पास हत्या के इरादे से उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना के बाद सौम्य गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा हमीदिया अस्पताल के ICU में भर्ती है, जबकि क्षितिज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दोस्ती को प्यार समझ बैठा युवक
घायल युवती ने बताया कि सौम्य से उसकी दोस्ती थी, जिसे वह प्यार समझने लगा। सौम्य की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने उससे दोस्ती तोड़ दी। उसने फोन कर बात करना भी बंद कर दिया। यह बात सौम्य को नागवार गुजरी।

बेटी के जख्म देख फफक पड़ी मां
युवती की मां ने बताया कि रविवार शाम पुलिस ने फोन कर हमें घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं तुरंत अस्पताल पहुंची। तब बेटी बेसुध थी। सोमवार को उसे होश आया। आरोपी लड़के के बारे में बेटी ने मुझे कभी नहीं बताया। वो मेरी इकलौती बेटी है। उसके पिता LIC में काम करते हैं।

छात्रा को आई सिर में चोटें
सर्जरी एवं न्यूरोसर्जन के HOD डॉ. सुधीर पाल ने बताया कि मरीज को हेड इंजुरी है। इसके अलावा उसके सिर व चेहरे की हडि्डयों में कई फ्रैक्चर भी हैं। फिलहाल, मरीज की हालत स्थिर है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।