Bollywood New Movie Release – ऑनलाइन लीक होने के बाद समय से पहले ही Netflix पर रिलीज हुई Kriti Sanon की फ़िल्म Mimi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
Bollywood New Movie Release – Kriti Sanon’s film Mimi released on Netflix ahead of time after being leaked online

पायरेसी का शिकार हुई कृति सेनन की फ़िल्म मिमी अपनी तय रिलीज डेट से 4 दिन पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है । पहले मिमी 30 जुलाई को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली थी । लेकिन ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स ने इसे 26 जुलाई को ही रिलीज करने का फ़ैसला किया ।

कृति सेनन की मिमी रिलीज हुई.

सोमवार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन समेत फ़िल्म के मेकर्स ने लाइव सेशन के दौरान मिमी को जल्दी रिलीज करने का ऐलान किया । मिमी नेटफ़्लिक्स पर कल 6.30 बजे रिलीज की गई ।

खबरों की मानें तो, जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स की मिमी का पाइरेटेड वर्जन 26 जुलाई को टेलीग्राम पर उपलब्ध कराया गया । टेलीग्राम पायरेटेड कंटेंट के लिए काफी मशहूर है । मिमी कई फर्जी वेब-साइट्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गई थी ।

मिमी में एक सरोगेट मां की कहानी को दिखाया जाएगा । कृति मिमी के लिए अपना 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया था । लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित मिमी नेशनल अवॉर्ड विनर मराठी फिल्म मला आई व्हायचंय से प्रेरित है । कृति के अलावा फिल्म मिमी में सुप्रिया पाठक और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में नजर आएंगे ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।