Bollywood News – जैकलीन फर्नांडीज के साथ Sensual पोज देते हुए हंस पड़े अर्जुन कपूर, बताई फोटोशूट की रियलिटी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अक्सर अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने कई लेटेस्ट फोटशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक फोटोशूट उन्होंने अपनी ‘भूत पुलिस’ को- स्टार जैकलीन फर्नांडीस के साथ करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इसके पीछे की असलियत बताई है।

अर्जुन कपूर ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। तस्वीरों में अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीस सीरियस और सेंशुअल पोज दे रहे हैं। लेकिन दो फोटो के बाद अर्जुन और जैकलीन दोनों ही ठहाके मारकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने फोटोशूट की रियलिटी बताई है।

तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, ‘एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी। मैं और जैकलीन साथ में कुछ अच्छी तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अंत में हमेशा की तरह हम ठहाके मारकर हंसने लगे।’ जैकलीन और अर्जुन की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी की तारीफ की जा रही है। साथ ही साथ अर्जुन के इस मजाकिया लहजे की भी।

बता दें अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नाडीस मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का मजेदा ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे खूब पसंद भी किया गया। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 17 सितंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। इससे पहले अर्जुन कपूर हाल ही में ‘संदीप और पिंकी फरार’ में परिणीति चोपड़ा के साथ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता के साथ नज़र आए थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।