Bollywood News – सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

5 साल पुराने मामले में फंसती दिख रहीं यह डांसर

मुंबई।
 हरियाणवी डांसर सपना के खिलाफ एक मामले में अरेस्ट वारंट इशू किया गया है। यह वारंट लखनऊ के एडिशनल जूडिशल मैजिस्ट्रेट की तरफ से इशू किया गया है। सपना के खिलाफ लखनऊ के आशियाना पुलिस स्टेशन में 13 अक्टूबर 2018 में एक एफआईआर दर्ज हुई थी।
उन पर आरोप है कि पैसे लेने के बाद उन्होंने लखनऊ के एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया। वैसे यह पहली बार नहीं है कि सपना के खिलाफ अरेस्ट वारंट इशू किया गया है। इससे पहले 18 नवंबर 2021 को भी उनके खिलाफ एक अरेस्ट वारंट इश्यू हुआ था।
अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 अगस्त को होनी है। ऑर्गेनाइजर का दावा है कि सपना चौधरी ने कई लाख रुपये एडवांस के तौर पर लिए थे लेकिन इसके बाद वह शो में परफॉर्म करने नहीं आयीं और शो कैंसल करना पड़ा।
लखनऊ के स्मृति उपवन में एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था जो दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक चलना था। वहां सपना चौधरी का डांस शो भी होना था।
इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट भी बेची गई थीं जिसमें एक आदमी की एंट्री 300 रुपये की थी। सपना के शो के लिए हजारों लोगों ने टिकट ली थी लेकिन वह शो में नहीं आईं। इसके बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।
इस मामले में 4 सितंबर 2021 को कोर्ट ने सपना की डिस्चार्ज पिटिशन को खारिज कर दिया था। यह वारंट लखनऊ के एडिशनल जूडिशल मैजिस्ट्रेट की तरफ से इशू किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।