Bollywood News – आर्यन खान ड्रग केस में चंकी पांडे के परिवार की मुश्किलें बढीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मुंबई पुलिस की एसआईटी ने भाई चिक्की पांडे को भेजा समन

ड्रग केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान भले ही ज़मानत पर घर लौट चुके हैं लेकिन बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे और उनके परिवार की की मुसीबतें लगातार बढ़ रही हैं. हाल ही में आर्यन खान मामले में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से एनसीबी ने पूछताछ की थी और अब उनके भाई चिक्की पांडे को मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम की तरफ से बयान दर्ज करवाने के लिए समन भेजा गया है। ये समन चिक्की पांडे को एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए कथित जबरन वसूली के आरोपों के संबंध में भेजा गया है।

मुंबई पुलिस कर रही है जांच

इस केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। चिक्की पांडे ने जवाब में मुंबई पुलिस को बताया कि वो पूछताछ के लिए नहीं आ पाएंगे क्योंकि वो कोरोना से संक्रमित हैं। अब मुंबई पुलिस ने चिक्की पांडे को पूछताछ के लिए तलब किया है। इस केस में पुलिस कई नए नामों को सामने ला रही है और ये मामला एक और नई दिशा पकड़ रहा है।

आर्यन खान को एनसीबी एसआईटी ने भेजा समन

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को बीते महीने भले ही बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी तक कम नहीं हुई है। अपने घर लौटकर आ चुके आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कि एसआईटी टीम ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। हाल ही में एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट से जांच का जिम्मा संभालने वाली टीम ने एक बार फिर आर्यन खान को तलब किया है। इससे पहले रविवार को दिल्ली एनसीबी एसआईटी ने खान को पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था।

एनसीबी ने अनन्या पांडे से भी हुई थी पूछताछ

आर्यन खान ड्रग्स केस में आर्यन की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री अनन्या पांडे से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स की माने तो अनन्या से तब पूछताछ की गई थी जब कथित तौर पर आर्यन खान और अनन्या पांडे की व्हाट्सएप चैट का मसला सामने आया था। कथित रूप से इस चैट में आर्यन और अनन्या पांडे के बीच गांजा को लेकर चैट हुई थी। अनन्या से ये पूछताछ करीबन 7 से 8 घंटे चली थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।