Bollywood News – क्रूज़ ड्रग्स मामला: 4 आरोपी 14 अक्‍टूबर तक NCB कस्‍टडी में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लग्जरी जहाज कॉर्डेलिया क्रूज पर अचानक की छापेमारी में आर्यन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से इस मामले में लगातार अलग-अलग जगह पर छापेमारी की जा रही है. एनसीबी ने मुंबई के वर्सोवा इलाके से एक ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया है. बीते दिन श्रेयस नायर को गिरफ्तार किया गया था जिसकी निशानदेही पर आज इस पेडलर को हिरासत में लिया गया है. वहीं कॉर्डेलिया क्रूज पर हुई रेव पार्टी आयोजित करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के गिरफ्तार 4 आरोपियों गोपाल आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल भास्कर अरोरा को आज किला कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद 4 आरोपियों को 14 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को पेश किया था, जिन्हें 7 अक्टूबर तक कस्टडी मिली है. इसके बाद मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 8 लोगों को अरेस्ट दिखाया था लेकिन कोर्ट में 4 को ही पेश किया. जिनकी 11 अक्टूबर तक कस्टडी मिली है. एनसीबी ने क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के कनेक्शन में मंगलवार को गोपाल जी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल भास्कर अरोरा को गिरफ्तार किया. ये सभी दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते हैं. इन्हें मिलाकर इस केस में अब तक 16 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

बता दें कि एनसीबी द्वारा एक लग्जरी जहाज कॉर्डेलिया क्रूज पर सवार एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के कुछ घंटों बाद, कंपनी ने रविवार को ये संकेत दिए कि वह इसकी छवि प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अध्यक्ष जुर्गन बेलोम के अनुसार, कंपनी अब एनसीबी के निर्देशों के आधार पर अपनी आगे की कार्रवाई तय करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान गौरी भी आर्यन खान से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान आर्यन के लिए गौरी खान बर्गर लाई थीं, लेकिन एनसीबी ने इसकी इजाजत नहीं दी. एनसीबी लॉकअप में आर्यन को भी उसी रेस्टोरेंट का खाना दिया जा रहा है, जहां से बाकी आरोपियों के लिए खाना आता है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।