Bollywood News – ‘पंड्या स्टोर’ की ‘धरा भाभी’ साड़ी छोड़ बिकिनी में नजर आईं, फैंस हुए दीवाने 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. टेलीविजन धारावाहिक ‘पंड्या स्टोर’ में ‘धरा भाभी’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शाइनी दोशी इन दिनों खासी चर्चाओं में हैं। शाइनी दोशी अपनी शादी के करीब एक महीने बाद पति लवेश खैराजानी के साथ हनीमून मनाने मालदीव गई हुई हैं। अपने मालदीव वेकेशन से शाइनी अपनी बेहद हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर रही हैं। जिन्हें देखकर उनके फैंस की सांसे थम सी गई हैं। हमेशा साड़ी में सीधी- साधी सी नजर आने वाली धरा भाभी असल जिंदगी में इतनी ग्लैमरस हैं ये अब उनके फैंस को जाकर पता चला है। शाइनी दोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शाइनी की तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में शाइनी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाइनी दोषी बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। शाइनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शाइनी दोषी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाइनी दोशी गहरे ग्रे रंग की बिकिनी पहनी हुई हैं। शाइनी ने इसके साथ मल्टीकलर का फंकी नेकपीस भी पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप के साथ शाइनी दोशी इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शाइनी को देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तस्वीर को देख हर कोई बस यही कह रहा कि शाइनी ने तो इंस्टाग्राम पर बस आग ही लगा दी है।

बीते दिनों शाइनी ने पति लवेश खैराजानी के साथ भी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में शाइनी दोशी बेहद हॉट लग रही थीं। शाइनी के पति के साथ भी अपनी बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट की थी। बता दें कि शाइनी दोशी टेलीविजन अभिनेत्री हैं। इन दिनों शाइनी स्टार प्लस के धारावाहिक ‘पंड्या स्टोर’ में नजर आ रही हैं। इस धारावाहिक में शाइनी ‘धरा’ के किरदार में हैं जो किंशुक वैद्य उर्फ गौतम की पत्नी हैं। इससे पहले शाइनी ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘जमाई राजा’, ‘सरोजिनी: एक नई पहल’ में नजर आ चुकी हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।