Bollywood News – कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सिखों को खालिस्तानी कहना पड़ा भारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News.विवादित बयानों के लिए चर्चित पद्मश्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर मुश्किलों में फंसती दिखाई दे रही हैं। खालिस्तानी कहने से नाराज सिखों ने एक संगठन ने कंगना रनौत के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है।  सिख समुदाय ने अपनी शिकायत में कहा कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया एकाउंट पर जो टिप्पणी की उससे उन्हें ठेस पहुंची है।  पुलिस ने सिख संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत पर फील अभिनेत्री कंगना  रनौत के खिलाफ धारा 295 ए और IPC की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (DSGMC) के पदाधिकारियों ने खर पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। FIR अमरजीत सिंह संधू निवासी मुंबई की तरफ से की गई है।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (DSGMC) की तरफ से कहा गया है कि कंगना रनौत ने किसानों के विरोध (किसान मोर्चा) को खालिस्तानी आंदोलन का रूप बताया और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहा।  शिकायत में कहा गया कि कंगना रनौत ने सिख समुदाय के खिलाफ बहुत अपमानजनक बातें कही हैं।

गौतलब है कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था।  कंगना ने लिखा कि खालिस्तानी आतंकवी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हैं लेकिन हमें उस महिला (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए जिसने अपनी जुटी के नीचे इन्हें कुचल दिया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।