Bollywood News – व‍िक्‍की के ल‍िए पंजाबी दुल्‍हन बनीं कैटरीना, 800 साल पुराने किले में लिए 7 फेरे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी शादी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें कैटरीना रेड कलर के लहंगे और विक्की ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं. शादी के बाद अब कैटरीना और विक्की का वेडिंग लुक चर्चा में छाया हुआ है. अपनी शादी में कैटरीना ने पारंपरिक उत्तर भारतीय दुल्हन की तरह नजर आईं. कैटरीना कैफ का पूरा ब्राइडल लुक डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था, जिसकी डिटेल अब उन्होंने शेयर की है.
कैटरीना कैफ का वेडिंग लहंगा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था.  वहीं दूल्हे विक्की कौशल ने भी सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की शेरवानी पहनी थी.
800 साल पुराने किले में विक्की-कैटरीना ने लिए 7 फेरे
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है चौथ का बरवाड़ा. यहां पहाड़ी पर स्थित है सिक्स सेंस होटल. यह होटल एक किले में बना हुआ है. इसी होटल में कैटरीना और विक्की ने कल 9 दिसंबर को सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए. बता दें, यह किला पहले बरवाड़ा के सरपंच रहे भगवती सिंह के पास में था. उन्होंने इस किले को ओसमॉस कंपनी को बेच दिया गया. ओसमॉस कंपनी ने इस किले को शानदार भव्य होटल की सूरत में तब्दील किया है. उसके पश्चात सिक्स सेंस ग्रुप को यह होटल लीज पर दे दिया गया है. यह किला करीब 800 साल पुराना बताया जाता है. गत 15 अक्टूबर को ही इस होटल का शुभारंभ किया गया है.
बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की की इस शादी समारोह को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम भी किए गए थे. यहां तक कि कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए भी हैरान कर देने वाला नोटिस जारी किया गया था. नोट‍िस के जर‍िए सभी महमानों से अपील की गई थी कि वह अपने मोबाइल फोन अपने कमरों में ही रखेंऔर मोबाइल फोन से किसी भी प्रकार की कोई फोटोग्राफी करके सोशल मीडिया या अन्य तरीके से सार्वजनिक नहीं करने को लेकर इवेंट कंपनी की ओर से जारी किया गया था.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।