Bollywood News – अंतिम’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, दमदार लुक में सलमान और आयुष आएंगे नजर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में सलमान और आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का पोस्टर बेहद शानदार है. पोस्टर में आयुष शर्मा शर्टलेस नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में पिस्तौल है और माथे से खून निकलता दिखाई दे रहा है.

इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘ अंतिम में जब राहुल बना रहुलिया थिएटर भी खुल गए …’. ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज होगी. इस पोस्टर में आयुष शर्मा का लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

इस दिन रिलीज होगा अंतिम का ट्रेलर.

सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रूथ’ अपने ट्रेलर के साथ धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को मुंबई के सिनेमाघर गेयटी गैलेक्सी में लॉन्च किया जाएगा. गेयटी गैलेक्सी के मालिक और अंतिम की टीम इस दिशा में काम कर रही है. इसके लिए सिर्फ 2 दिन बाकी है इसलिए तैयारियां जोरों से शुरू हो गई है.

गेयटी गैलेक्सी के एक्जीबिटर विनय चोकसी ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि मुझे लगता है कि सलमान आएंगे. ये उनकी होम प्रोडक्शन की फिल्म है. हमें इस बात की खुशी है कि ‘अंतिम’ के निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च के लिए इस जगह को चुना है. हम इस इंवेट के लिए बहुत एक्साइटेंड है. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सलमान, आयुष, महिमा और मांजेकर के साथ शामिल होंगे.

‘अंतिम’ मराठी फिल्म का हिंदी रीमेक है.

अंतिम को महेश मांजेकर ने डायरेक्ट किया है और सलमान खान फिल्म के बैनर तले इसे प्रोडयूस किया जा रहा है. फिल्म में में सलमान खान,आयुष शर्मा, प्रज्ञा जायसवाल और महिमा मकवाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. वरुण धवन फिल्म में ‘विघ्नहर्ता’ गाने में भी नजर आएंगे. यह फिल्म 2018 की मराठी फिल्म ‘मुल्शी पैटर्न’ का हिंदी रीमेक है.

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 15 होस्ट कर रहे हैं. शो अपने पहले हफ्ते से ही ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रहा है. इसके अलावा सलमान कुछ समय पहले ही कटरीना के साथ टाइगर 3 की शूटिंग पूरी की है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।