Bollywood News – रैपर एयर सिंगर बादशाह का नया गाना ‘पानी-पानी’ विवादों में घिरा, किया सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ने भी दिया नोटिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मनोरंजन जगत के जाने माने लोकप्रिय रैपर बादशाह का नया गाना विवादों में घिर गया है। ‘पानी-पानी’ टाइटल वाले इस गानें में बगैर इजाजत ऊंट और घोड़ों का उपयोग करने का आरोप है। इसके पश्चात् एनिमल वेल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया मतलब AWBI ने गानें के प्रोड्यूसर्स को नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने नीरज भट्ट, आदित्य देव तथा हितेन से 7 दिन के अंदर लिखित जवाब देने को कहा है।
वही शिकायत में बताया गया है कि इस सांग में जानवरों का उपयोग करने के लिए बोर्ड से कोई NOC नहीं ली गई। यह परफॉर्मिंग एनिमल (रजिस्ट्रेशन) रूल्स 2001 ही नहीं, बल्कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन भी है। गानें में जानवरों के उपयोग के साथ महिलाओं को बेइज्जत करने वाले, द्विअर्थी तथा अश्लील लफ्जों का भी उपयोग किया गया है।
वही सांग में बगैर अनुमति जानवरों के उपयोग की शिकायत करने वाले चंडीगढ़ के पंडितराव धरनेश्वर ने कहा कि राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी के अतिरिक्त जैसलमेर के DC को भी शिकायत भेजी गई है। वहीं इस सांग की शूटिंग हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार से भी मांग की है कि फिल्मों तथा सांग्स में लचरता, शराब तथा हथियारों के उपयोग को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। पंडितराव ने इससे पूर्व सिप्पी गिल तथा सिद्धू मूसेवाला के बब्बर शेर एवं भाई-भाई के विरुद्ध भी शिकायत की थी। जिसमें भी एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी किया था। अब इस केस में भी बोर्ड कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।