Bollywood News – फिल्मों के फ्लॉप अभिनेता Sahil Khan,कैसे कमाते हैं करोड़ो रुपए,देखिये उनकी लाइफ “स्टाइल”

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड अभिनेता और फिटनेस इन्फ्लुएंसर साहिल खान का नाम उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके मनोज पाटिल ने खुदकुशी की कोशिश की और अपने सुसाइड नोट में साहिल को इसके लिए जिम्मेदार बताया है. मनोज साल 2016 में मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. यही नहीं वो देशभर की कई बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा भी ले चुके हैं. मनोज ने साहिल पर खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया बुलिंग का शिकार बनाने का आरोप लगाया है.

साहिल खान को जो लोग ज्यादा नहीं पहचानते हैं तो हम बता दें कि साहिल बॉलीवुड की एक दो फिल्मों में दिख चुके हैं. उन्होंने साल 2001 में ‘स्टाइल’ फिल्म से डेब्यू किया था. ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी इसके बाद उन्हें चंद ही फिल्में नसीब हो पाईं, लेकिन सब बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरीं. फिल्मों में सुपर फ्लॉप होने वाले साहिल आज सुपर लग्जरी लाइफ जीते हैं, भले ही वो बॉलीवुड में अपना नाम नहीं कमा पाए लेकिन सालाना करोड़ो रुपए कमाते हैं.

साहिल फिल्मों में तो फ्लॉप हो गए लेकिन फिटनेस की दुनिया में उनका जलवा हैं. वो अब फिटनेस इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं और खूब पैसे कमाते हैं. साहिल को जब फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो उन्होंने अपना एक जिम खोल लिया. इस काम से उन्हें काफी फायदा मिला, जिसके बाद वो देशभर में एक के बाद एक जिम की चैन खोलते चले गए. फिटनेस की दुनिया में आज उनका बड़ा नाम हैं.

ये पहली बार नहीं जब साहिल विवादों में आएं हों, साहिल ने साल 2004 में बॉलीवुड अभिनेत्री निगार खान से शादी की थी, मगर आज वे दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं. साल 2009 में वो खुद से 17 साल बड़ी अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ को डेट करने की खबरों को लेकर सुर्खियों रहे थे

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।