Bollywood News – इस साल पूजा हेगड़े की 4 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, दिखाएंगी अपना जलवा

sadbhawnapaati
1 Min Read

  • Bollywood News. पूजा हेगड़े की अपकमिंग मूवी राधे श्याम है जिसमें वो प्रभास के साथ नजर आएंगी।
  • पूजा हेगड़े रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सबसे बहुप्रतीक्षित कॉमेडी में से एक ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी।
  • सलमान खान की ‘भाईजान’ बॉलीवुड में उनकी आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है।

पूजा हेगड़े 2022 में बड़ी बजट की फिल्मों से अपना जादू बिखरने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में उनके पास 4 बड़ी फिल्में हैं। दशहरा ब्लॉकबस्टर मोस्ट एलिजिबल बैचलर की सफलता के बाद अभिनेत्री पूजा सभी फिल्म इंडस्ट्री में छा गई हैं। उभरती हुई पैन इंडिया स्टार को 2022 की बड़ी फिल्मों में अभिनय का प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

फिल्म ला वैकुंठपुरमलो की अभिनेत्री इस साल विभिन्न शैलियों और किरदारों को आजमाती हुई दिखाई देगी। इस साल उनकी आने वाली फिल्मों में ‘राधे श्याम’, ‘सर्कस’, ‘आचार्य’ और ‘बीस्ट’ है। ‘राधे श्याम’ के ट्रेलर ने हम सब को दीवाना बना दिया है, जो कि परियों की कहानी की तरह है, वह एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है जो अपने किस्मत के खिलाफ खड़ी हो जाती है।

Share This Article