Bollywood News – दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज, इंटीमेट सीन की शूटिंग का बताया अनुभव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
Bollywood News. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका है।
रिलेशनशिप ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई इंटीमेट सीन हैं।
शूटिंग के वक्त हुए अपने अनुभव को उन्होंने शेयर किया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री ने इस बारे में बात की और कहा कि ऐसे सीन की शूटिंग आसान नहीं होती लेकिन फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा ने सेट पर ऐसा माहौल रखा था जिससे कोई असहज ना हो। उन्होंने सुरक्षित महसूस कराया।

सेट पर कैसा था माहौल
दीपिका ने कहा कि ‘गहराइयां’ करना आसान नहीं था क्योंकि इंटीमेसी को दिखाना था जो आसान नहीं होता।

वह कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता अगर वह (शकुन) हमें कम्फर्ट माहौल नहीं देते तो यह यह संभव हो पाता। आपको लगता है कि आप बेहद सुरक्षित माहौल में काम कर रहे हैं क्योंकि इंटीमेट सीन आसान नहीं होते।
इससे पहले हमने इंडियन सिनेमा में इस तरह का अनुभव नहीं किया और ना ही एक्सप्लोर किया जैसा कि इस फिल्म में है। जब आपको पता होता है कि निर्देशक इसे केवल ध्यान खींचने के लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह किरदार ऐसा है, तो इंटीमेसी के सीन आसान हो जाते हैं।‘

अपने किरदार को रियल मानती हैं
दीपिका का मानना है कि ‘गहराइयां’ में उनका किरदार ‘बोल्ड’ नहीं बल्कि ‘रॉ और रियल’ है। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया है।

मैंने बहुत सी फिल्में और किरदार किए हैं जो लव स्टोरी या रिलेशनशिप ड्रामा हैं। मैं कहना चाहती हूं कि गहराइयां में मेरा किरदार बोल्ड है।
मैं इसे बोल्ड भी नहीं कहना चाहती क्योंकि हमने अपनी फिल्मों और किरदारों में बोल्ड को किसी और तरह से समझा है। मैं इसे रॉ (अपरिपक्व) कहूंगी। मुझे लगता है मेरे लिए यह किरदार अन्य से बिल्कुल अलग है।‘

यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण ने निर्देशक शकुन बत्रा के साथ काम किया है। फिल्म में उनके रोल का नाम अलीशा है। ‘गहराइयां’ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को रिलीज होगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।