Bollywood News – इंदौर में बाइक नंबर के मामले में विकी कौशल की मुसीबत टली, पुलिस ने कहा- ‘गलतफहमी हुई,

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विकी कौशल हाल ही में शूटिंग के दौरान बाइक के नंबर को लेकर कानूनी पचड़े में फंसते दिखे लेकिन अब उनकी यह मुसीबत टल गई है। विकी इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

एक सीन के शूट के वक्त वह बाइक चला रहे थे और उनके पीछे सारा अली खान बैठी थीं। उनकी यह तस्वीर वायरल हुई तो इंदौर के रहने वाले एक शख्स ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शख्स का आरोप था कि विकी कौशल के बाइक का नंबर दरअसल उनके बाइक का नंबर है। अब जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला एक स्क्रू बोल्ट की वजह से गलतफहमी हुई।

पुलिस ने मामले की जांच की

इंदौर पुलिस ने रविवार को बताया कि विकी कौशल और सारा अली खान को फिल्म के लिए इंदौर की सड़कों पर बाइक चलाते देखा गया था वह बाइक प्रोडक्शन हाउस का था और एक बोल्ट के कारण गलतफहमी पैदा हुई। बोल्ट की वजह से नंबर 1, नंबर 4 की तरह दिख रहा था।

इंदौर के बाणगंगा के एसएचओ राजेंद्र सोनी ने बताया कि ‘हमने मामले की जांच की और पाया कि गाड़ी का नंबर 4872 नहीं था जैसा कि शिकायतकर्ता ने कहा था। यह नंबर 1872 था। बोल्ट की वजह से 1 नंबर, 4 की तरह दिख रहा था। उनके पास उस नंबर की अनुमति थी। इसमें कुछ गड़बड़ी नहीं मिली है।‘

शख्स ने क्या कहा था

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई से शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने कहा, ‘फिल्म के सीन में दिख रही बाइक का नंबर मेरा है। मैं नहीं जानता कि फिल्म बनाने वालों को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन यह गैर कानूनी है। वे मेरी मर्जी के बिना मेरे नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। मैंने पुलिस थाने में लिखित में शिकायत दी है। इस मामले में एक्शन लिया जाना चाहिए।’

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।