प्रधानमंत्री के डिजिटल पेमेंट की बीएसएनएल ने उड़ाई धज्जियां, इंदौर के काउंटर पर मांगते हैं नकद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं देश की अर्थव्यवस्था कैशलेस हो। डिजिटल पेमेंट हो लेकिन बीएसएनएल में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था ही नहीं रहती है। मशीन खराब है यह कहकर उपभोक्ताओं से नोट में भुगतान मांगा जाता है। लापरवाही और मनमानी ने बीएसएनएल को बर्बाद कर दिया है। प्राइवेट कंपनियां अरबों रूपए कमा रही है तो भारत संचार निगम लिमिटेड बर्बाद हो रहा है। उपभोक्ता समय पर भुगतान करने के लिए जब टेलीफोन एक्सचेंज नेहरू पार्क रोड पहुंचते हैं तो नकद भुगतान का कहा जाता है। मशीन खराब है या डिजिटल पेमेंट लेने की व्यवस्था नहीं है। बैंक से नई मशीन बुलाई जा रही है। इन बहानों की आड में टेलीफोन और मोबाइल उपभोक्ता को टरकाया जाता है। कोई उपभोक्ता नकद नहीं लाता है तो दो चार दिन बाद आता है। तब तक दूरसंचार विभाग का पेमेंट अटका रहता है। इन चार दिनों का बैंक ब्याज का बीएसएनएल को नुकसान होता है।

काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी ने डिजिटल पेमेंट के बारे में कहा मशीन ठीक नहीं है। आखिर कब ठीक होगी या नई मशीन बुलवाई जाएगी इसका उत्तर भारत संचार निगम के अधिकारी ही दे सकते हैं। आज एक अप्रैल को जिम्मेदार अधिकारी नहीं थे।

 
भवन की बर्बादी बदहाली

 
एक कमरा बनाने में किसी व्यक्ति या संस्था को लाख से दो लाख रूपया खर्च करना पड़ता है लेकिन यहां तो करोड़ों रूपए की बीएसएनएल की इमारत पर बारिश की काई जमकर सूख गई है। भवन में जंगली पौधे छत पर उगकर उसको खंडहर बना रहे हैं लेकिन किसी को सुरक्षा, रंगाई पुताई, सफाई की चिंता नहीं है। बिल्डिंग टूटेगी फूटेगी बर्बाद होगी तब जाकर टेंडर निकाले जाएंगे। भ्रष्टाचार होगा। नई बिल्डिंग बनाने की बात होगी बस ऐसा ही होगा। यह कडवा सच है। भवन की हालत इतनी खराब है कि सुमित्रा महाजन ने जो उद्घाटन का पत्थर लगाया था वह भी टेढ़ा होकर ढहने की कगार पर पहुंच गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।