नगर निगम, नगर परिषदों तथा पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जायेगा बजट बनाने का प्रशिक्षण 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कलेक्टर कार्यालय में आज होगी एक दिवसीय कार्यशाला
इन्दौर। केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार इन्दौर नगर निगम सहित जिले की सभी नगर परिषदों और पंचायतों के अधिकारी-कर्मचारियों को आय-व्यय का बजट तैयार करने के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इसके लिये कलेक्टर कार्यालय में आज 12 मई को दोपहर दो बजे से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अवश्य उपस्थित रहे। यह कार्यशाला इसलिए महत्वपूर्ण है कि आय-व्यय प्रपत्रों के आधार पर सकल घरेलू उत्पाद की गणना की जाती है।
संयुक्त संचालक संभागीय योजना एवं सांख्यिकी इन्दौर प्रेमचंद परस्ते ने बताया कि यह कार्यशाला आय-व्यय के बजट तैयार करने के संबंध में हो रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आय-व्यय का बजट तैयार कर शासन को भेजा जाना है।
यह कार्यशाला संयुक्त संचालक संभागीय योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय इन्दौर के कक्ष क्रमांक 219 में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के लेखाधिकारी/ लेखापाल मौजूद रहेंगे।
शासन स्तर से प्राप्त मदो के अनुरूप भारत सरकार द्वारा राज्यों के नगरीय/ग्रमीण निकायों के लिए निर्धारित किए गए प्रारूप में आय-व्यय बजट तैयार करने हेतु विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त आय-व्यय बजट का उपयोग सकल घरेलू उत्पाद और आय-व्यय के अनुमान ज्ञात करने हेतु राज्य स्तर पर किया जाता है।
विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार जिला पंचायत, नगर निगम इन्दौर, समस्त जनपद पंचायत, समस्त नगर परिषद् एवं समस्त ग्राम पंचायतों में उक्त आय-व्यय बजट तैयार कर आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, भोपाल को प्रेषित किया जाना प्रस्तावित है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।