CM का OSD बन कॉल करना पड़ा महंगा: आरोपी ने बदमाशों को छुड़ाने TI को खुद को बताया नीरज वशिष्ठ, गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी नीरज वशिष्ठ के नाम से कॉल करना एक बदमाश को महंगा पड़ गया।

आरोपी ने एमपी नगर में संदिग्धों को छुड़ाने के लिए टीआई को कॉल किया था। पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 26 मार्च को पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा था। उनको छुड़ाने आए व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कहकर लौटा दिया था।

इसके बाद टीआई सुधीर अरजरिया के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी के नाम से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का परिचय नीरज वशिष्ठ के रूप में दिया और टीआई से दोनों संदिग्धों को छोड़ने की बात कही।

टीआई को कॉल करने वाले ने बताया कि पचमढ़ी में नेटवर्क इश्यू होने के चलते वह पर्सनल नंबर से कॉल न करके दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है। टीआई सुधीर अरजरिया को शक होने और मामला सीएम हाउस से जुड़ा होने पर उन्होंने पता लगाया तो पता चला कि किसी ने नीरज वशिष्ठ के नाम से फर्जी कॉल किया है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी लकी उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल जब्त कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी लकी उर्फ गोविंदा खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा की पूर्व कार्यकारिणी का सदस्य बताता है।

आरोपी लक्की उर्फ गोविंदा ने इससे पहले टीटी नगर थाने में केक काटने वाली घटना में भी शामिल था। जिसके बाद टीआई को लाइन हाजिर किया गया था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।