इलायची है फेफड़ों के लिए लाभकारी, जानें खाने का तरीका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

. छोटी इलायची या हरी इलायची प्राय: हर घर में मिल जाएगी, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि इलायची हमारे फेफड़ों के लिए बहुत लाभकारी है । जाने-माने न्यूट्रिशनिस्ट कहते हैं कि वर्तमान समय में जबकि पॉल्यूशन और संक्रमण की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में हमें रोजाना इलायची का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इलायची में सीनेओल नामक तत्व होता है, जो एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक होता है। यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया की रोकथाम में सक्षम है।

विशेष रूप से अस्थमा के रोगियों के लिए यह फायदेमंद है । ब्रोंकाइटिस, निमोनिया आदि में भी यह फायदेमंद होती है। अधिक प्रदूषण के माहौल में एक्सपोजर से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट की लाइनिंग में इंफ्लेमेशन हो सकता है । इलायची के सेवन से इंफ्लेमेशन कंट्रोल हो सकता है । यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है । यह रेस्पिरेटरी सिस्टम की एजिंग को कंट्रोल करने के साथ पॉल्यूशन के कारण होने वाले फ्री रेडिकल डैमेज से भी लड़ सकती है। इलायची का सेवन कई तरीके से कर सकते हैं ।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

जैसे-चाय में एक या दो इलायची कूटकर डालें, करी पावडर में इलायची भी पीसकर मिलाएं, इलायची का एसेंशियल ऑयल स्टीम या वेपोराइजर से सूंघें, खीर, लड्डू, कलाकंद, रबड़ी, दूध में इलायची पीसकर डालें, कॉपी में इलायची पाउडर डालकर उबालें। इससे कॉफी का एसिडिक इफेक्ट भी कम होगा, टॉफी की तरह रोज आधी इलायची चूसें। लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसकी परख के लिए शुरू में कम मात्रा में इलायची का सेवन करके देखें। जिन लोगों को गाल ब्लैडर स्टोन की प्रॉब्लम हो उन्हें इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए या चिकित्सक की सलाह से लेना चाहिए। इसका इस्तेमाल अधिक न करें, रोजाना 1 या 2 इलायची का सेवन पर्याप्त है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।