इंदौर में अधिकारी की पत्नि के जले बाल का मामला पहुंचा थाने, 3 पर प्रकरण दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। इंदौर की विजय नगर पुलिस के पास एक ऐसा मामला पहुंचा है जिसके बाद एक नामी सैलून की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गया है। आरोप है कि महू के एक अफसर की पत्नि विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क स्थित एफटीवी सैलून पर गई थी।
जहां अफसर की पत्नि को उम्मीद थी कि उनके बाल पहले से भी आकर्षक हो जाएंगे लेकिन अफसर की पत्नि का आरोप है कि घटिया किस्म के केमिकल का उपयोग उनके बालों पर किया गया है।
जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद विजय नगर पुलिस ने सैलून संचालक सहित 3 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल, 8 मई को अफसर की पत्नि हेयर रेमोडिंग के लिए आई थी। इस दौरान कर्मचारी ने हानिकारक केमिकल का उपयोग किया जिसके चलते अफसर की पत्नि के बाल जल गए।
जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने विजय नगर पुलिस में सैलून संचालक सहित 3 लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।
वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संचालक शुभम गुप्ता सहित मैनेजर भावना विजय तलरेजा और कर्मचारी राजकुमार प्रकाशसिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
मिडिया सूत्रों के अनुसार प्रकरण दर्ज करवाने से पहले पीड़ित महिला ने भारी भरकम राशि के मांग की थी. मांग पूरी न होने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।