नीमच में रेलवे कर्मचारियों और परिवारों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नीमच। लंबे समय से रेलवे कर्मचारियों और पेंशनरों को नीमच में कोई रेलवे डिस्पेंसरी न होने के कारण गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीमार होने पर उन्हें निजी खर्च पर इलाज करवाना पड़ता था। पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (WRMS) ने इस समस्या को रेल प्रशासन के सामने उठाया। संघ के लगातार प्रयासों का नतीजा यह हुआ कि ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्राम कलावटी, नीमच को कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कैशलेस इलाज हेतु अनुबंधित किया गया।

इस अस्पताल में भर्ती (IPD) पर कर्मचारियों और परिवारजनों को प्राइवेट और सेमी-प्राइवेट रूम, सभी सुपरस्पेशलिस्ट विशेषज्ञ, आधुनिक तकनीक, 23-बेड ICU, 3 मॉड्यूलर O.T., CT Scan, X-Ray और अन्य पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इलाज के लिए कर्मचारियों और आश्रितों को अपना UMID कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।

WRMS के नेतृत्व में 22 फरवरी 2025 को DRM रतलाम को अनुबंध की मांग पत्र के माध्यम से रखी गई थी, जिसे कर्मचारियों के हित में मान लिया गया। इस उपलब्धि से नीमच क्षेत्र के रेल कर्मचारी और उनके आश्रित अब आपातकालीन और नियमित इलाज के लिए निजी खर्च से मुक्त हो गए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।