लाखों की ठगी : नेटफ्लिक्स पर 10 रुपए के रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर ठगे 3 लाख

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. ठगोरे हर रोज नए-नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस साइबर अपराध के एक तरीके से बचने के लिए लोगों को जागरूक करती है तो वे दूसरा तरीका निकाल लेते हैं। अब वे ओटीटी प्लेटफॉर्म के नेटफ्लिक्स के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। मोबाइल 4जी से 5जी करने के नाम पर भी ई-मेल भेजकर ठगा जा रहा है। नेटफ्लिक्स के चक्कर में तो एक व्यापारी ने तीन लाख रुपए गंवा दिए।

10 रुपए का रजिस्ट्रेशन पड़ा 3 लाख का

साइबर सेल के पास पहुंचे व्यक्ति ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का झांसा देकर ठगी करने के मामले में शिकायत की। व्यापारी नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें पिछले दिनों एक ई-मेल नेटफ्लिक्स के नाम आया। उसमें उन्हें नेटफ्लिक्स कनेक्शन को बिना किसी चार्ज के प्रीमियम पर अपग्रेड करने का ऑफर दिया गया। व्यापारी ने इसे कंपनी का मेल मानकर ऑफर को स्वीकार कर लिया। मेल का जवाब दिया तो उन्हें एक लिंक भेजी गई, उसके जरिए रजिस्ट्रेशन के मात्र 10 रुपए जमा करने के लिए कहा गया। व्यापारी ने लिंक पर जाकर अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी दर्ज की, जिसके बाद ठगोरे ने करीब 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए तो उनके होश उड़ गए। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

साइबर अलर्ट, किसी भी अनजान मेल, मैसेज पर विश्वास न करें

साइबर अपराधी तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म, केवाईसी अपडेट, मोबाइल अपग्रेड के नाम पर ठगी का प्रयास हो रहा है। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे ई-मेल अथवा मैसेज पर कभी रिप्लाय नहीं करना चाहिए। धोखाधड़ी हो सकती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अथवा मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनके एप्लीकेशन के जरिए ही सारी प्रक्रिया करें।

– जितेंद्र सिंह, एसपी, साइबर सेल
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।