चेन्नई के सांसद सेंथिल कुमार ने महेश्वर की रेप पीड़ित को एक लाख रू.दिया, व्यक्तिगत रूप से मदद का ढाढ़स बंधाया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। महेश्वर की रेप पीड़ित नाबालिग की मदद के लिए डीएम के सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र धर्मपुरी तमिलनाडू से चले और इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल पहुंचकर बच्ची के परिवार को एक लाख रूपया प्रदान किया और जरूश्रत पड़ने पर और मदद का भरोसा दिलाया।
धर्मपुरी तमिलनाडू के सांसद डा. डी.एन.वी सेंथिल कुमार को सोशल मीडिया पर पता चला कि खरगोन जिले के महेश्वर की नाबालिग के साथ रेप हुआ है। बच्ची के साथ जो हुआ उसका शब्दों में बयान नहीं हो सकता।
यह जानकर डॉ. सेंथिलकुमार ने चेन्नई पहुंचकर फ्लाइट पकड़ी और सीधे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर आकर अरविंदो अस्पताल की जानकारी ली। वे वहां दोपहर 12 बजे पहुंचे और बच्ची के परिजनों से दुभाषिये तमिल से हिन्दी के जरिये बात की।
डॉक्टरों से भी बच्ची के इलाज के बारे में विस्तार से पूछताछ की और एक लाख रूपया मदद प्रदान की। उन्होंने भविष्य में और मदद देने का भी भरोसा दिया।
डॉ. सेंथिलकुमार इसके पहले भी अपने संसदीय क्षेत्र धर्मपुरी से बाहर पहुंचकर ऐसे पीड़ियों की मदद करते रहे है।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।