छतरपुर : युवती ने हेयरडाई पीकर जान देने की कोशिश की, अचानक लड़केवालों ने शादी से इनकार किया तो सदमे में युवती ने उठाया कदम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

छतरपुर में एक युवती ने हेयरडाई पीकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 21 जून को उसकी शादी होने वाली थी, सारी तैयारियां भी हो चुकी थी। पर अचानक लड़केवालों ने शादी से इनकार कर दिया था। इसी सदमे में युवती ने ये कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर से सटे कादरी गांव का है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय युवती ओमवती की 21 जून को बरात आने वाली थी और उसने शादी के 10 दिन पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवती के भाई मनोज ने बताया कि उसकी शादी होने वाली थी और 21 जून को बरात आने वाली थी, लेकिन हाल ही में लड़केवालों ने शादी के लिए मना कर दिया, जबकि शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। मना करने का कारण तो पता नहीं। पर हाल ही में पता चला है कि लड़के की तबीयत खराब है।

शादी के इनकार की बात जब युवती को पता चली तो वह बर्दाश्त न कर सकी और उसने घर में रखी हेयरडाई पीकर जान देने का प्रयास किया। वहीं युवती का कहना है कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही थी वह उसी से शादी करना चाहती है। जल्द से जल्द उसकी तबीयत सही हो जाए और उसकी उससे शादी हो जाए। युवती के परिजन भी लड़के पक्ष से लगातार बातचीत कर शादी करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।