छिंदवाड़ा : जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों का सड़क पर प्रदर्शन, नुपुर शर्मा और जिंदल को जेल भेजने की मांग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शुक्रवार को मस्जिदों में होने वाली जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व की सूचना के बाद पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए तगड़ी व्यवस्था कर रखी थी,लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को पीछे खदेड़ते हुए बैरिकेड्स हटाए और इसके बाद राज टाकीज से फव्वारा चौक तक प्रदर्शन किया। मुस्लिम समाज के लोग नुपुर शर्मा तथा जिंदल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंजुमन कमेटी के द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और जिंदल के खिलाफ कारवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि दोनों नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिपप्णी की है जिससे मुस्लिम समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाने की मांग की गई है। मुस्लिम समाज के लोग जुमा की नमाज के बाद रिसाला मस्जिद के ग्राउंड में एकत्रित हुए थे।
जहां से सभी रैली की शक्ल में निकले थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें फव्वारा चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाने से पहले रोकने का प्रयास किया लेकिन सभी बैरिकेड्स हटाते हुए फव्वारा चौक तक पहुंचे तथा प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपते हुए वापस हो गए।

बैरिकेडिंग हटाने से रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन लोगों ने धक्का देकर बैरिकेड्स हटा दिए थे। इस मामले में एडीशनल एसपी संजीव उईके ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया तथा प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपने के बाद सभी वापस हो गए। प्रदर्शन शांति पूर्ण किया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।