थांदला में आयोजित भगोरिया उत्सव में पत्नी संग शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर/झाबुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को जनजातीय समाज के पारम्परिक लोक उत्सव भगोरिया में शिरकत करने झाबुआ जिले के थांदला पहुँचे।
उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी थीं। जनजातीय समुदाय की परम्परा का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री चौहान सपत्नीक उल्लास के पर्व भगोरिया में वनवासियों की पारंपरिक वेशभूषा में पूरी तरह रंगे नज़र आये।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहाँ की कृषि उपज मंडी से सिविल हॉस्पिटल तक भगोरिया की ग़ेर में शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भगोरिया के उल्लास में मांदल ढोल बजाते हुए थिरक रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिये जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। जनजाति समुदाय द्वारा क़ाफ़िले पर हर्षोल्लास के साथ पुष्प वर्षा की जा रही थी। सिविल अस्पताल के नजदीक बनाए गए स्वागत मंच से मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा – होली मनाओ, गेर निकालो, दो साल बाद कोरोना कम हुआ है। इस अवसर पर जनप्रतिन‍िधियों के साथ पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

झाबुआ जिले के हर गांव-हर घर में नल कनेक्शन लगवाकर स्वच्छ पेयजल देंगे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि थांदला के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक करोड़ रुपए थांदला के विकास के लिए देंगे। झाबुआ जिले के गाँवों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल हेतु पाइप लाईन बिछाकर हर गांव, हर घर में नल कनेक्शन लगवाकर स्वच्छ पीने का पानी देंगे। इससे बेटियों-बहनों को हैंडपंप से पानी नहीं भरना पड़ेगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

चौहान ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो सालों में ढंग से भगोरिया पर्व नहीं मना पाए थे।
इस साल खूब भगोरिया मनाओ, होली मनाओ, गेर निकालो। अब कोरोना पूरी तरह से कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि आज आपके बीच आपका मामा भगोरिया उत्सव मनाने आया है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आपकी जिंदगी में खुशियां लाने के लिए ही है। इसलिए थांदला आगे बढ़े, झाबुआ आगे बढ़े। यहां के नागरिकों की सारी कठिनाई और कष्ट दूर हो जाएं, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि थांदला में सीएम राईज स्कूल खोला जायेगा। नर्मदा नदी का पानी आलीराजपुर जिले तक आ गया है। जल्द ही नर्मदा के पानी को झाबुआ जिले में तक लाया जायेगा।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों को भगोरिया पर्व एवं होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी। ढोल और मांदल की थाप पर मुख्यमंत्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह ने भगोरिया में ग्रामीणजनों के साथ नृत्य भी किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।