मुख्यमंत्री शिवराज आज दिल्ली यात्रा परमंत्री मांडविया और वित्तमंत्री सीतारमण से मुलाकात के संकेत 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

मुख्यमंत्री शिवराज आज दिल्ली यात्रा परमंत्री मांडविया और वित्तमंत्री सीतारमण से मुलाकात के संकेत

Mp News. CM ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान सुबह 9 बजे भोपाल से उत्तर प्रदेश जाएंगे। वे ग्राम नरौरा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ से दिल्ली जाएंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री की मांडविया से मुलाकात दोपहर 12:30 बजे होना थी, लेकिन यूपी जाने के चलते इसमें बदलाव किया गया है।

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मांडविया से फार्मा क्षेत्र में विस्तार के लिए प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइसेस पार्क की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का अनुरोध कर सकते हैं। दरअसल, 1276 करोड़ रुपए की लागत के बल्क ड्रग पार्क और 193 करोड़ रुपए की लागत के मेडिकल डिवासेस पार्क के प्रस्ताव केन्द्र में स्वीकृति के लिए लंबित हैं।

वैक्सीनेशन को लेकर भी कर सकते हैं चर्चा
मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन को लेकर भी मांडविया से चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 4 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुका है। सरकार का लक्ष्य दिसंबर तक 18 साल से ज्यादा की आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री केंद्रीय योजनाओं में मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी और इनके लिए रुके फंड को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध कर सकते हैं। शिवराज वित्त मंत्री से उस योजना को लेकर भी बात कर सकते हैं, जिसमें यह प्रस्ताव है कि आत्मनिर्भर भारत योजना में राज्य सुधार करेंगे, तो अतिरिक्त पैसा दिया जाएगा। इसमें चार पैमाने सुधारने पर राज्य सरकार GDP का 3% तक अतिरिक्त पैसा ले सकता है। एमपी ने तीन पैमानों पर सुधार किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।