इंदौर में बेरोजगारी-व्यापमं पर प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। बढ़ती बेरोजगारी और व्यापमं घोटाले की जांच की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल फेल हो गया। युवक कांग्रेस नेता और समर्थक कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे।

यहां उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता प्रदर्शन भूल आपस में भिड़ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए।

कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कार्यकर्ताओं समर्थकों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंदौर में सोमवार को युवा कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ कलेक्टर ऑफिस पर हल्ला बोल प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं से ज्यादा पुलिसकर्मी यहां तैनात थे।

इसमें मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, इंदौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ खान सहित कई कार्यकर्ता रैली के रूप में यहां पहुंचे। हालांकि पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले ही बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया था।

इस दौरान विक्रांत भूरिया रमेश खान सहित कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल वाहन में भरना शुरू किया तो वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।