कलेक्टर सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त टेम्पू मराठा को किया रासुका में निरुद्ध

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त टेम्पू उर्फ गणेश मराठा को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में निरुद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
धर्मराज कालोनी इंदौर निवासी टेम्पू उर्फ गणेश मराठा कुख्यात अपराधी होकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2001 से आपराधिक जीवन व्यतीत कर रहा है। अनावेदक के विरूद्ध इन्दौर शहर के थाना एरोड्रम में कुल 18 अपराध पंजीबद्ध हुए हैं। अनावेदक के सभी आपराधिक कृत्य विधिमान्य व्यवस्था को प्रभावित करने वाले हैं।
अनावेदक अपने अन्य साथियों को साथ रखकर गिरोह बनाकर साम्प्रदायिक रूप से थाना एरोड्रम क्षेत्र में मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, अडीबाजी कर अवैध वसूली करने, अवैध हथियार रखने तथा आम लोगों का रास्ता रोककर मारपीट करने तथा लोगों के घरों में घुसकर मारपीट कर लोगों को आतंकित करना, शांति व्यवस्था बिगाड़ना जैसे जघन्य आपराधिक कृत्य करते हुये लोक व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जाती है, जिससे आम जनता के लोग अपना दैनिक कार्यों को करने में भी भय महसूस करते है।
इसके फलस्वरूप आम जनता के लोगों में हर समय इसका भय बना रहता है और इसके भय के कारण आम जनता का कोई भी व्यक्ति इसके एवं इसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट करने व गवाही देने का साहस नहीं करता है। अनावेदक के दुस्साहसिक आपराधिक कृत्यों के परिणाम स्वरूप लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न होने की प्रबल संभावना बनी रहती है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जिला इन्दौर के प्रतिवेदन एवं प्रभारी थाना एरोड्रम के कथन से सहमत होते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा टेम्पू उर्फ गणेश पिता अर्जुन मराठा को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत गिरफ्तार करने के आदेश प्रदान किए गए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।