कांग्रेस नेत्री अर्चना जायसवाल पर लगा करोड़ों की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप ।

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जमीन का शासकीय मूल्य 2 करोड़  बाजार मूल्य 12 करोड़ बताया जा रहा है |

इंदौर की राजनीती में अपना अलग रसूख रखने वाली कांग्रेस की नेत्री अर्चना जायसवाल पर 2 करोड़ कीमत की शासकीय जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। दिग्विजय सिंह भंडारी ने राऊ तहसील में  शिकायत भी की है।

अर्चना जायसवाल पूर्व में म.प्र.महिला कांग्रेस अध्यक्ष और इंदौर से महापौर का चुनाव भी लड़ चुकी है|

दिग्विजय भंडारी द्वारा तहसीलदार राऊ को की गई शिकायत में लिखा गया है कि, जायसवाल ने ग्राम राऊ पटवारी हल्का नंबर 11 के सर्वे क्रमांक 278/1/2 , 277  1503/1,  266/1  की शासकीय भूमि पर कब्ज़ा किया हुआ है । 10 करोड़ से ज्यादा की बाजार कीमत वाली जमीन पर उनकी संस्था “विधि सेवा संकल्प” का बोर्ड लगा हुआ है । यही नहीं एक कमरे का पक्का निर्माण करके चौकीदार को भी नियुक्त कर रखा है |

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”] विधि सेवा संकल्प के बोर्ड पर अर्चना जायसवाल के घर का पता 154 जवाहर मार्ग इंदौर लिखा है | आवेदनकर्ता का आरोप है की इस संस्था या अर्चना जायसवाल का जमीन से कोई लेना देना नहीं है। यह आज भी दस्तावेजों में शासकीय जमीन के रूप में दर्ज है। आवेदनकर्ता द्वारा शिकायत के साथ उक्त भूमि के शासकीय होने सम्बंधित दस्तावेज और कब्जे के फोटोग्राफ्स संलग्न किये गए है |

सदभावना पाती न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया है कि चारों तरफ कालोनियां विकसित हो जाने से यह जमीन बहुत बेशकीमती हो गई है। श्री महेंद्र गौड़ से टेलीफोनिक संपर्क कर जब सम्बंधित प्रकरण के बारे में जानकारी चाही गई तो जबाब मिला की ” मै भोपाल में हूँ आकर दिखवाता हूँ ” | वहीँ पक्ष जानने के लिए अर्चना जायसवाल ने कई बार फ़ोन करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया |

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
126 Comments