कांग्रेस विधायक का कोरोना से निधन, क्षेत्र में दुःख की लहर    

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्यप्रदेश में जोबट विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन हो गया। वह पहली बार अलीराजपुर की जोबट विधानसभा से वर्ष 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं।

वे विगत कई दिनों से इंदौर के सेल्बी अस्पताल में भर्ती थीं जहाँ उनका इलाज चल रहा था, पिछले कुछ दिनों से वे वेंटिलेटर पर थीं.

कलावती भूरिया झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की भतीजी थी, गौरतलब है कि कांतिलाल भूरिया के बड़े भाई सुर सिंह भूरिया की भी कुछ दिन पूर्व कोरोना से मौत हो गई थी.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अलीराजपुर की जोबट विधानसभा से वर्ष 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं, इसके पहले वे झाबुआ और आलीराजपुर जिले के विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और अन्य समितियों में सदस्य रहीं। कलावती भूरिया 1990 में सरपंच बनीं थी। इसके बाद 2000-2018 तक झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं.

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता एवं विधायक की मौत पर दुख व्यक्त  करते हुए लिखा  “मध्यप्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं जोबट क्षेत्र से विधायक कलावती भूरिया जी के निधन की दुखद खबर है।

कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुखों का यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।”

“भावपूर्ण श्रद्धांजली”

[/expander_maker]

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।