कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया ने सुपरवाइजर को चप्पलों से पीटा, वायरल हुआ वीडियो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया का मारपीट करते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विधायक कचलदरा में नल जल योजना के तहत बन रही पानी की टंकी निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान खराब काम देखकर उनकी नाराजगी सुपरवाइजर पर इस कदर निकली कि उन्होंने उसे चप्पलों से पीट दिया। हालांकि मामले को लेकर ठेकेदार कुछ भी कहने से बच रहे हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी शख्स द्वारा दूर से बनाया गया है। वीडियो में पानी की टंकी के पास जेसीबी चलती हुई दिखाई दे रही है। तो वहीं दूर कुछ लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया वहां खड़े अन्य व्यक्ति पर चप्पल-जूते से पीट रहे हैं। वहां खड़ा एक अन्य शख्स उन्हें रोकता हुआ दिखाई देता है लेकिन विधायक रुकने का नाम नहीं लेते हैं।

मामले पर यह बोले विधायक वीर सिंह

लाइव हिंदुस्तान से बातचीत में वीर सिंह ने कहा कि नल जल योजना के तहत जो काम हो रहा है, उसमे करोड़ो रुपयों के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘ठेकेदार ने आदिवासी क्षेत्र में सड़कें खोदकर काम होने के बाद उन्हें वैसा का वैसा ही छोड़ दिया है।

एक भी पानी की टंकी अब तक शुरू नहीं हुई है।’ विधायक ने यह भी कहा कि वह इसको लेकर जांच के लिए तैयार हैं। उनके पास भी ठेकेदार की मनमर्जी के वीडियो हैं।

हालांकि सुपरवाइजर के साथ उनके दुर्व्यव्हार को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने फोन काट दिया। विधायक वीर सिंह से जब दोबारा बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुनावी कार्य में व्यस्त होने का हवाला देकर बात करने से इनकार कर दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।