कांग्रेसी नेताओं ने गरीबों की अनाज पात्रता पर्ची छीनी- पूर्व विधायक गुप्ता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोग और गरीबों के लिए चलाई जाने वाली सरकारी अनाज योजना की पर्ची बंटवारे को लेकर आरोपों का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र क्रमांक एक के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का कहना है कि अनाज की जो पर्चियां गरीबों को निगम द्वारा बांटी जानी थी। उन्हें कांग्रेसियों ने उनसे छीन ली है। अब वे अपने हिसाब से पर्चियों का बंटवारा कर रहे हैं। वह ऐसा कर वाहवाही लूट रहे हैं। पूर्व विधायक गुप्ता का कहना है कि मुझे कुछ कार्यकर्ताओं और लोगों ने बताया है कि विधानसभा क्रमांक एक के कुछ कांग्रेसी नेता पात्रता पर्ची बांट रहे हैं। ये पर्चियां शासन ने गरीबों को अनाज उपलब्ध करवाने के लिए दी थी। इन पर्चियों को कांग्रेसियों ने निगम के अधिकारियों पर दबाव डालकर छीन ली है।

अब वे इन्हें खुद के कार्यालय से बांट रहे हैं। कलेक्टर से मामले की शिकायत करूंगा गुप्ता का कहना है कि यह घोर अपराध है। मैं इसकी शिकायत कलेक्टर के साथ ही खाद्य अधिकारी से करूंगा। मैं मांग करूंगा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए लोग और गरीबों के लिए यह योजना बनाई है। ऐसे में कांग्रेसी उन पर्चियों को निगमकर्मियों के साथ मिलकर बांट रहे हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया यज्ञ वहीं, गुप्ता ने हवन-पूजन को लेकर कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री का जन्मदिन हैं। वे स्वस्थ्य रहें और जिस तेजी से देश को आगे बढ़ा रहे हैं, वह अनवरत जारी रहे। वे अब देश ही नहीं विश्व के नेता हो गए हैं। उनकी लंबी आयु और देश की रक्षा के लिए यह यज्ञ किया है। 70वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष 70 आहुतियां हवनकुंड में अर्पित की है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
100 Comments