“गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोपना आता है” सिंधिया महल के सामने कांग्रेस ने लगाया विवादित पोस्टर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर 7 मई को ग्वालियर में कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है। इसमें पीसीसी चीफ़ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पूर्व मंत्री और ग्वालियर चंबल अंचल के विधायक, जिला अध्यक्ष और तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
लेकिन इस बैठक से पहले ही कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की शुरुआत कर दी है। बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने सिंधिया महल जय विलास पैलेस के बाहर एक विवादित बैनर लगाया है। इस बैनर पर आपत्तिजनक नारा लिखा गया है।

बैनर में कमलनाथ, गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और दिग्विजय सिंह का फोटो है। इस बैनर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी फोटो है और सिंधिया के चेहरे को ब्लर किया गया है।

इसके साथ ही इस बैनर में कमलनाथ, गोविंद सिंह, सज्जन वर्मा और दिग्विजय सिंह तीर कमान लिए हुए हैं जो अपने तीर को सिंधिया की तरफ छोड़ रहे हैं इस बैनर के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से गद्दारी की है और इस गद्दारी का सिंधिया परिवार से पुराना नाता है।
यह बैनर ठीक जय विलास पैलेस के बाहर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत अपने समर्थकों के साथ जय विलास पैलेस पहुंचे थे जहां उन्होंने गेट के सामने यह विवादित बैनर लगाया है।

कांग्रेस की 7 मई को आयोजित बैठक लगभग 4 से 5 घंटे चलने वाली है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह है कि आगामी समय में होने वाली है मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए रणनीति तैयार होगी। इसके साथ ही इस रणनीति की शुरुआत ग्वालियर चंबल अंचल से हो रही है, क्योंकि अबकी बार कांग्रेस के टारगेट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।