देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 24 घंटे में कोरोना से 4,12,262 नए मामले आए सामने, 3980 लोगों की गई जान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख 12 हजार 262 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 2,10,77,410 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,72,80,844 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 3,980 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 23,01,68 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 35,66,398 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 3,29,113 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

3980 नई मौतों में महाराष्ट्र के 902, पंजाब के 180, छत्तीसगढ के 235, केरल के 58, कर्नाटक के 346, तमिलनाडु के 167, दिल्‍ली के 311, हरियाणा के 181, मध्‍य प्रदेश के 71, यूपी के 353, पश्चिम बंगाल के 103 और आंध्र प्रदेश के 85 लोग शामिल हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

देश में अब तक कुल 230168 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 72662, पंजाब से 9825, छत्तीसगढ़ से 9738, केरल से 5565, कर्नाटक से 16884, तमिलनाडु से 14779, दिल्ली से 18063, हरियाणा से 4960, मध्‍य प्रदेश से 6074, उत्तर प्रदेश से 14151, पश्चिम बंगाल से 11847 और आंध्र प्रदेश से 8374 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 29,67,75,209 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,23,131 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 19,55,733 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 16,25,13,339 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।