निगम का हरा पाप: कर्मचारियों की कटाई में संलिप्तता? “कार्यवाही पर चुप्पी”

रूपरामनगर वार्ड 66 में बड़े पेड़ की अवैध कटाई रुकी, निगम के ही कर्मचारी शामिल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कल नवनीत प्लाजा में पेड़ काटने वालों पर स्पॉट फाइन और पुनः वृक्षारोपण का उदाहरण

इंदौर। रूपरामनगर, वार्ड क्रमांक 66 में एक बड़े और पुराने पेड़ की अवैध कटाई का मामला उजागर हुआ है। जागरूक नागरिकों ने घटना के फोटो लेकर नगर निगम उद्यान अधिकारी नरेंद्र भदौरिया को भेजे और कटाई रोकने का अनुरोध किया।

सूचना मिलते ही उद्यान अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पेड़ की कटाई रुकवाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नगर निगम के ही सहायक उद्यान अधिकारी की कथित असत्य जांच रिपोर्ट के आधार पर पेड़ की कटाई व स्थानांतरण की अनुमति प्रदान की गई थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि कटाई का कार्य नगर निगम की हाइड्रोलिक वाहन पर लगे केबिन में बैठकर निगम के ही कर्मचारी कर रहे थे।

इसी बीच, कल दिनांक 7 अगस्त को नगर निगम ने एक अलग मामले में कड़ा रुख अपनाया। नवनीत प्लाजा में बिना अनुमति के पेड़ काटने पर सोसायटी पर  30 हजार का स्पॉट फाइन वसूल किया गया। निगम ने सोसायटी अध्यक्ष उमेश भदिया से उसी स्थान पर 8 फीट ऊंचा मोरसली का पेड़ लगवाया और लिखित वचन लिया कि बड़े होने तक उसकी रक्षा की जाएगी। सोसायटी द्वारा ट्री गार्ड लगाने की भी शर्त रखी गई।

नगर निगम के अपर आयुक्त (उद्यान) अभय राजनगांवकर ने बताया कि “जिस स्थान पर पेड़ काटा गया था, उसी स्थान पर नया पेड़ लगाया गया है और उसकी सुरक्षा का जिम्मा संबंधित सोसायटी का होगा।”

दोनों घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं — जब निगम अन्य मामलों में फाइन और वृक्षारोपण की सख्ती दिखा सकता है, तो अपने ही कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही पर वैसी ही कठोर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।