दस साल में रिकॉर्ड संख्या में देश को मिलेंगे नए डॉक्टर – पीएम मोदी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ कर लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य हो या सभी के लिए मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाने का प्रयास, देश को आने वाले 10 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं।

इस दौरान उन्होंने ‘बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं’ का अर्थ बताया और कहा कि ये केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं। वे सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा देती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और बेहतरीन इलाज मिलता है, तो उसका सिस्टम में विश्वास मजबूत होता है।

डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं

उन्होंने कहा कि, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। इलाज के खर्च की चिंता से गरीब को मुक्ति मिलती है तो वो निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करता है। बीते सालों में हेल्थ सेक्टर की जितनी भी योजनाएं लागू की गई हैं, उनकी प्रेरणा यही सोच है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।