Cricket News – IND vs WI T20: टीम इंडिया को लगा झटका, दो बड़े खिलाड़ी टी20 सीरीज से हुए बाहर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. वनडे सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
इस सीरीज का पहला मैच 16 फ़रवरी को कोलकाता में खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे हैं, जिसकी जानकारी खुद बीसीसीआई की तरफ से दी गई है। टी20 सीरीज से दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

दरअसल, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर अक्षर पटेल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि बीसीसीआई की तरफ से कर दी गई है।

बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए बताया कि उप-कप्तान केएल राहुल को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान स्ट्रेन हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद वो तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। व

हीं, कोरोना से ठीक होने के बाद अक्षर पटेल ने ट्रेनिंग शुरू की है। ऐसे में वो भी तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

एनसीए जाएंगे दोनों खिलाड़ी

गौरतलब है कि यह दोनों खिलाड़ी अब रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में जाएंगे।

बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर अक्षर पटेल की जगह टी20 टीम में अब ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा को शामिल किया गया है।

बता दें कि अभी तक इस बात की घोषणा नहीं कि गई है कि टी20 सीरीज के लिए उपकप्तान कौन होगा क्योंकि इस समय केएल राहुल टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। कहा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का नाम इस रेस में चल रहा है।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।