Crime News – द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक किशोर को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पुरानी कहासुनी को लेकर किशोर पर हमला किया। उस पर चाकू से वार किए और आसपास के लोगों के मदद के लिए आगे आने पर वहां से भाग गए।
शुभम (17) की शिकायत पर प्रिंस और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह परिवहन नगर में स्कूल के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी प्रिंस अपने साथी के साथ में वहां पर आया। उसे देखकर विवाद करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने चाकू निकाला और उस पर वार कर दिया। उसकी पीठ, हाथ और कमर में चोट आई है। उसने शोर किया तो आसपास के लोग वहां पर आ गए थे। इस पर आरोपी ने उसे धमकाते हुए वहां से भाग गए।
वहीं सिमरोल में भी चाकूबाजी का मामला सामने आया है। तुलसीराम पिता गोविन्द पटेल (42) निवासी गडबड़ी पुलिया के पास को घायल हालत में एमवायएच लाया गया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी अजय ने गाली-गलौज कर दी।
विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। उसके कान. सिर और हाथ में चोट आई है। किसी तरह आसपास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस को फोन किया। वह उसे अस्पताल ले आई। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इसी प्रकार गोलू उर्फ अमित पिता राजेश ठाकुर (19) निवासी सुदामा नगर की शिकायत पर दिनेेश के खिलाफ केर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने विवाद किया और मारपीट कर घायल कर दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।