Crime News – ससुर ने बहू से सात साल तक किया रेप,दर्ज हुई एफआईआर 

sadbhawnapaati
2 Min Read

 

इंदौर की रहने वाली महिला से ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले 7 सालों से अपनी बहू का शारीरिक शोषण कर रहा था, महिला का एक पांच साल बेटा भी है।

जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह फरवरी 2016 में उज्जैन के पन्नाखेड़ी में हुआ था।

ससुर बिजली कंपनी में कार्यरत है। 15 अगस्त 2016 को ससुर ने पहली बार बलात्कार किया। उसने पति को इस बात की जानकारी दी। लेकिन पति ने उसकी एक नहीं सुनी और उलटा उसे ही धमाकाया।

इसके बाद पीड़िता काफी समय तक सब कुछ सहती रही। महिला ने अपनी सास को भी ससुर की हरकत के बारे में बताया। लेकिन सास ने भी उसका सहयोग नहीं किया। महिला के अनुसार ससुर पति और उनके भाइयों के साथ ही शराब पीता है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 7 सालों से वो यह दर्द झेल रही है। पति और सास द्वारा उसे सहयोग नहीं करने से इंदौर आने के बाद उसने ससुर के खिलाफ थाने पर आवेदन दिया।

जांच के बाद पुलिस ने 8 फरवरी को आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Share This Article