Crime News Indore – पालदा फैक्टरी में 38 लोग जुआ खेलते धराये, कई मोबाइल और लाखों रुपए जब्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News. भंवरकुओं के पालदा इलाके स्थित फैक्टरी में दबिश देकर पुलिस की टीम ने 38 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पकड़ाए सभी जुआरियों को पुलिस थाने लेकर पहुंची पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गायत्री नगर की पप्पू की चाल में बनी टाइल्स फैक्टरी में बड़े स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद भंवरकुआं पुलिस और जूनी इंदौर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्टरी के अंदर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक जुआ खेलते हुए 38 लोगों को पकड़ा है। उनके पास से 38 मोबाइल फोन, 1 लाख 96 हजार रुपए और ताश की कई गड्डियां बरामद की है। पुलिस के अनुसार जुआरियो ने कुछ दिन पूर्व ही फैक्टरी के अंदर जुआ खेलना शुरू किया था। पुलिस फैक्ट्री मालिक की जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दबिश देने वाली टीम को इनाम देने का भी ऐलान किया है। जुआरियों को बस से थाने ले गए फैक्टरी में दबिश देने के बाद पुलिस टीम पकड़े गए सभी 34 आरोपियों को सवारी बस से थाने ले गए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।