Crime News Indore – स्प्रिट से कच्ची शराब बनाकर बेचने से पूर्व ही 6 आरोपी तेजाजी नगर पुलिस की गिरफ्त में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर क्राइम | थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में अधिक रुपये कमाने के फिराक में स्प्रिट से कच्ची शराब बनाने की योजना बना रहे आरोपियों के कब्जे से शासकीय लाइसेंसी दुकान की देशी मदिरा शराब की बोतलो पर लगने वाले करीब तीन हजार ढक्कन कीमत 6000/- रुपये के जप्त किये आरोपियों के कब्जे से बडी मात्रा में अवैध शराब जब्त जिसकी कुल कीमत करीब 18,125/- रुपये आरोपी गणों के विरुद्ध इंदौर जिले के विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज है |
        थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक 23.02.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि आमीन ,इरफान,अमजद बड़वाह से और राहुल गौड़, कैलाश व बंटी गौड़ इंदौर के रहने वाले अवैध कच्ची शराब बेचने का काम मिलकर इंदौर में करते है । और अब उनकी प्लानिंग है कि स्प्रिट से अवैध नकली शराब की बोटल बनाकर इंदौर शहर में बेचे जिससे ज्यादा फायदा होगा आज यह सभी शिव रेसीडेंसी पुराने टोल नाके खंडवा रोड इंदौर के पास अवैध शराब की बोतल बनाने के का सामान लेकर इकट्ठा हो रहे है और वही पर स्प्रिट से अवैध शराब की बोतल बनाने के सम्बंध में प्लान बनाएंगे और फिर इंदौर शहर में शराब बेचेंगे, अगर जल्दी से इनकी फिल्डिंग की जावे तो इन्हे पकड़ा जा सकता है और इनसे शराब और नकली शराब बनाने का सामान भी पकड़ा जा सकता है।
उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही कर आरोपी —राहुल गौड़, आमीन, इरफान, अमजद, कैलाश, बंटी को गिरफ्तार किया व उनके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन व देशी मशाला शराव 65 क्वाटर व कच्ची शराब 50 लीटर व करीबन 3,000 शराब के बोटल के ढक्कन कुल कीमत 22,135/- रुपये जब्त कर उनके विरुद्ध थाना तेजाजी नगर इंदौर पर अपराध क्रमांक  134/22  धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
यह कि आरोपियों द्वारा अवैध शराब परिवहन मे लिप्त बड़वाह जिला खरगोन के साथियों से सरकारी लाइसेंसी दुकानों पर बेची जाने वाली देसी मदिरा की बोतलों पर लगने वाले ढक्कन बुलवाये थे जिसका उपयोग कर सभी आरोपियों द्वारा कर बडी मात्रा में देशी शराब निर्माण कर बेचने व ज्यादा रुपये कमाने की फिराक में थे जिसके लिए उसके पास स्प्रिट से बनने हेतु बोतल के ढक्कन भी मिले । किंतु उक्त योजने के पूर्व ही पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर लिया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही  ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।